Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पाटी:एसआईटी जांच की मांग को लेकर किसानों का आमरण अनशन पांचवें दिन भी रहा जारी।

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 27, 2025

एसआईटी जांच की मांग को लेकर किसानों का आमरण अनशन पांचवें दिन भी रहा जारी। चंपावत : पाटी ब्लॉक की दूबड़ बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति में किसान ऋण में हुए घोटाले की एसआईटी जांच की मांग को लेकर गुरुवार को भी उत्तराखंड किसान संगठन के जगदीश शर्मा उर्फ नरेंद्र उत्तराखंडी के नेतृत्व में किसानों का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा ।आज आमरण अनशन के पांचवें दिन हयाद् सिंह बोरा ,त्रिलोचन सकलानी, जयराम व घनश्याम भट्ट अनशन में बैठे।इस दौरान किसानों ने शासन प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया। पाटी तहसीलदार के द्वारा किसानों के साथ की गई वार्ता फेल हो गईं ।किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे।आंदोलन स्थल में डॉक्टर अभिषेक शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ आमरण अनशन में बैठे किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जिसमें अनशनकारी घनश्याम भट्ट और जयराम के स्वास्थ्य में कमी पाई गई। किसान नेता नरेंद्र उत्तराखंडी ने कहा सरकार व प्रशासन के द्वारा किसानों की उपेक्षा की जा रही है तथा उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। कहां जब तक सहकारी समिति में हुए भ्रष्टाचार की एसआईटी जांच व भ्रष्टाचार के आरोपियों के खिलाफ जांच नहीं की जाती है किसानों का आमरण अनशन जारी रहेगा। धरना स्थल में मनोज भट्ट ,चेत सिंह बोहरा, खिलानंद जोशी ,हर सिंह ,टीकाराम जोशी , खस्टी बल्लभ सकलानी ,हरीश सकलानी ,नवीन भट्ट , भुवन मिश्रा , बालीराम ,चनीदेवी हेम भट्ट,केशव दत्त, चूणामणि,दुर्गा दत्त मिश्रा आदि किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें