Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू।

लोहाघाट :चिकित्सकों के ट्रांसफर रोकने की मांग को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने स्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला।

लोहाघाट:शिक्षिका पत्नी ने शिक्षक पति को चाकू मार कर किया घायल। शिक्षक लहूलुहान

लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देश पर लोहाघाट में हो रहे नव निर्माण पर लगी रोक।

चंपावत:हरेला पर डीएम ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कहा पौधे लगाएं पर उनका संरक्षण भी करें

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी: छिल्का छीना सड़क में भारी चट्टान गिरने से यातायात बंद। जिला पंचायत अध्यक्ष की सूचना पर मौके पर पहुंची मशीन

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 22, 2025

छिल्का छीना सड़क में भारी चट्टान गिरने से यातायात बंद। चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक की छिल्का छीना सड़क मे आज सुबह भारी भूस्खलन हो गया ।जिस कारण सड़क यातायात के लिए बंद हो गई। क्षेत्र का अन्य जगहों से संपर्क कट गया। वहां से गुजर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी के द्वारा सड़क बंद होने की सूचना पीएमजीएसवाई विभाग के अभियंता को दी गई। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पीएमजीएसवाई के द्वारा सड़क खोलने के लिए मशीन मौके पर लगा दी गई है ।दोपहर तक सड़क खुलने की उम्मीद है क्योंकि सड़क में काफी बड़ी चट्टान गिरी हुई। गनीमत रही कोई वाहन चपेट में नहीं आया।

जरूरी खबरें