Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

: चंपावत:कलक्ट्रेट क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं लोग परेशान  

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 22, 2024
चंपावत:कलक्ट्रेट क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं लोग परेशान चंपावत के कलक्ट्रेट क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था न होने से लोगों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है खासकर महिलाओं को। कलेक्ट्रेट क्षेत्र में रोजाना जरूरी काम से दूर दूर से कई लोग आते हैं लेकिन उनके लिए शौचालय की व्यवस्था तक नहीं है। एक मात्र पुरुष शौचालय सरस बाजार के पास है लेकिन वहां गंदगी अधिक होने के कारण लोग नहीं जाते। वही चाय दुकानदार राजू ने बताया कि दिनभर लोग उनसे शौचालय के बारे में पूछते रहते हैं। जब जगह नहीं मिलती है तो झाड़ियों में शौच के लिए मजबूर होते है। इस कारण यहां पर गंदगी और बदबू से खड़ा होना भी मुश्किल होता है। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं को होती है।स्थानीय दीपक सिंह चौधरी, ललित, संजय ने कहा कि पूर्व में पालिका से सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पालिका के ईओ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि जगह की उपलब्धता के अनुसार आमजन की इस समस्या का हल निकाला जाएगा। लोगों का कहना है करोड़ों रुपए की लागत से कलेक्ट्रेट का निर्माण करवाया गया लेकिन एक सुलभ शौचालय तक नहीं बनवाया गया जिससे लोगों को सुविधा मिल सके लोगों ने कहा सार्वजनिक शौचालय न होने से ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली महिलाएं काफी परेशान रहती है लेकिन इस समस्या का प्रशासन के द्वारा आज तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है

विज्ञापन

जरूरी खबरें