Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

: लोहाघाट:यूजर चार्ज के विरोध में लोगों ने पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 13, 2024
यूजर चार्ज के विरोध में लोगों ने पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन लोहाघाट नगर में नगर पालिका के द्वारा लगाए गए यूजर चार्ज का मामला लगातार गर्माते जा रहा है शासन के निर्देश पर नगर पालिका के द्वारा लगाए गए यूजर चार्ज के विरोध में शनिवार को लोहाघाट के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में नगर के लोगों व निवर्तमान सभासदों के द्वारा नगर पालिका  के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यूजर चार्ज वापस लेने तथा पालिका बोर्ड को बदनाम न करने की मांग करी गई निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा और सभासदों ने कहा पालिका प्रशासक व ईओ ने नगर वासियों को विश्वास में लिए बिना यूजर चार्ज लगा दिए गए हैं तथा यूजर चार्ज की वसूली शुरू कर दी गई है और इस मामले में पालिका बोर्ड को बेवजह घसीट कर बदनाम किया जा रहा है उन्होंने कहा किसी भी बोर्ड के द्वारा यूजर चार्ज के बजट को पास नहीं किया गया है यह उनके पालिका बोर्ड को बदनाम करने की साजिश है वही लोगों का कहना है पालिका के द्वारा किसी भी नगरवासी की राय नहीं ली गई और जबरन मनमर्जी से यूजर चार्ज लगा दिए गए जिसका पूरे नगरवासी विरोध करेंगे वहीं वर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा अगर यूजर चार्ज वापस नहीं लिए गए और बोर्ड को बदनाम करना नहीं छोड़ा गया तो वह जनता को साथ लेकर जन आंदोलन छोड़ देंगे अगर जरूरत पड़ी तो एसडीएम कार्यालय में आत्मदाह करने से पीछे नहीं हटेंगे वही ईओ प्रियंका रैकवाल का कहना है यूजर चार्ज का गजट शासन से पास हो चुका है जिसके तहत निर्धारित दरों से यूजर चार्ज लिए जा रहे हैं कुल मिलाकर यूजर चार्ज को लेकर लोहाघाट का माहौल और राजनीतिक दोनों गरमा गए है शुक्रवार को भी व्यापारियों ने यूजर चार्ज के विरोध में एसडीएम लोहाघाट से मुलाकात करी थी प्रदर्शन करने में निवर्तमान सभासद राजकिशोर शाह ,नवीन नाथ दीपक शाह, जगदीश खर्कवाल ,नवीन कुमार, मनोज हेम राय सहित कई व्यापारी मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें