Sunday 8th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:फिर यात्रियों की हुई फजीहत स्वाला डेंजर जोन के पास खराब हुई रोडवेज बस।

देहरादून :प्रेमी-प्रेमिका के बीच जमकर चले चाकू दोनों अस्पताल में भर्ती

नैनीताल:महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले चालक को पुलिस ने दबोचा।

अल्मोड़ा:पार्षद मोनू साह ने रक्तदान कर बचाई प्रसूता की जान

लोहाघाट:डीएम ने रा0 पुस्तकालय एवं उप जिला चिकित्सालय का किया स्थलीय निरीक्षण

: चम्पावत:अमोडी ग्राम पंचायत के संद्रका गांव के लोगों ने उठाई सड़क सुविधा की मांग लोकसभा चुनाव बहिष्कार का किया एलान

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 16, 2024
अमोडी ग्राम पंचायत के संद्रका गांव के लोगों ने उठाई सड़क सुविधा की मांग लोकसभा चुनाव बहिष्कार का किया एलान चंपावत जिले के कोट अमोडी ग्राम पंचायत संद्रका के ग्रामीणों ने सड़क सुविधा की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों ने बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव बहिष्कार करने का एलान किया है।मंगलवार को ग्राम प्रधान लालमणि भट्ट की अध्यक्ष में हुई बैठक में सभी ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क सुविधा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव के चलते इस बार आगामी लोकसभा चुनाव बहिष्कार करने की बात कही। ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि इस बार सभी ग्रामीण पूर्ण रूप से चुनाव बहिष्कार करेंगे। समस्या का समाधान न होने पर नाराजगी व्यक्त की है। कहा कि ग्रामीणों की ओर से इस मामले को काफी बार रखा गया है। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही होने से ग्रामीणों में काफी नारजगी है। कहा कि जिला प्रशासन सहित अन्य लोगों को अनेक बार अवगत कराया गया है। जिला प्रशासन पर भी ग्रामीणों ने अनदेखी का आरोप लगाया है। कहा कि आजादी के बाद भी सड़क सुविधा का अभाव है। जिससे गांव में निवास करने वाले 80 परिवारों को आज भी पांच किमी पैदल यात्रा करनी पड़ती है। कहा की सीएम की विधानसभा में अगर ग्रामीणों का यह हाल है तो अन्य जगह क्या हाल होगा। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में दिनेश भट्ट, खुशाल दत्त, ईश्वरी दत्त, रुपली देवी, देवकी देवी, डिगरी देवी, मीनाक्षी भट्ट, नीलावती देवी, नारायण दत्त सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें