बदहाल किमतोली खालगड़ा सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर गुमदेश क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने डीएम से करी मुलाकात
Laxman Singh Bisht
May 01, 2023 03:11 pm
22 views
01 May 2023
बदहाल हो चुकी किमतोली खाल गड़ा सड़क में लंबे समय से डामरीकरण ना होने के कारण सड़क काफी बदहाल हो चुकी है सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे पड़ चुके हैं जिस कारण लोगों को आवाजाही करने में रोज काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तथा ग्रामीण लोनीवी से डामरीकरण की मांग करते करते थक चुके है पर लोनिवि के अधिकारियों के कानो में जूं तक नहीं रेंग रही है जिस कारण सीमांत क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है क्षेत्र पंचायत सदस्य पंडित मदन कॉलोनी ने बताया पूरे गुमदेश और रोसाल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी इस समस्या के समाधान को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोरा व माधो सिंह अधिकारी के नेतृत्व में डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी से मुलाकात कर अपनी समस्या को बताया तथा सड़क में जल्द डामरीकरण करवाने की मांग करी पंडित कॉलोनी ने बताया डीएम चंपावत के द्वारा जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन शिष्टमंडल को दिया गया है उन्होंने कहा लोनीवी के द्वारा सड़क किनारे झाड़ियों का कटान तक नहीं किया गया है जिस कारण कई वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं तथा सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण गर्भवती महिलाएं व बुजुर्गों को सफर करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है
तथा बरसात में सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है वहीं लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर अब लोनीवी ने जल्द सड़क में डामरीकरण नहीं किया तो पूरे सीमांत क्षेत्र के लोग आंदोलन करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इस मौके पर एल एम जोशी, ग्राम प्रधान युगल किशोर धोनी, मदन सिंह धोनी, सौबन राम ,प्रकाश सिंह ,ग्राम प्रधान सरिता अधिकारी ,महेंद्र बोहरा सहित कई लोग मौजूद रहे
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश