: पिथौरागढ़:भाजपा नेत्री लक्ष्मी मेहता ने नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए की दावेदारी
Laxman Singh Bisht
Thu, Dec 19, 2024
भाजपा नेत्री लक्ष्मी मेहता ने नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए की दावेदारी
सैनिक पत्नी तथा प्रगतिशील किसान भाजपा नेत्री लक्ष्मी मेहता ने नगर निगम चुनाव में पिथौरागढ़ से मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। उन्होंने कहा कि वे पिथौरागढ़ नगर को आम जनता सपनों का शहर बनायेंगी। इसके लिए उनके पास पूरा रोडमैप है। जिसको वह शीघ्र सार्वजनिक करेंगी। नगर निगम के मेयर पद महिलाओं के लिए आरक्षित होने के बाद दावेदारों का दावा सामने आने लगा है। नगर के कुमौड़ निवासी भाजपा नेत्री लक्ष्मी मेहता ने अपनी दावेदारी को आज सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी फोरम में समय मिलते ही अपनी अधिकारिक दावेदारी पेश करेंगी। संघ पृष्ठभूमि की होने के कारण इनकी दावेदारी को मजबूत माना जा रहा है।श्रीमती मेहता के पति गोपाल सिंह मेहता भारतीय सेना सैनिक से सेवानिवृत्त होकर वर्तमान में डी.ए.सी. में कार्यरत है।स्नातकोत्तर लक्ष्मी मेहता ने राष्ट्रीय स्वंय सेविका समिति में 2018 से 2022 तक जिला प्रचार प्रमुख के दायित्व का निर्वहन किया।हिंदू जागरण मंच तथा वीरांगना वाहिनी में 2022 से 2024 तक प्रदेश मंत्री के पद पर कार्य किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बाल स्वंय सेविका रही लक्ष्मी मेहता को 2024 में भाजपा एन.जी.ओ. प्रकोष्ठ का जिला सह संयोजक बनाया गया।
2020 से मिशन आत्मनिर्भर फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष के रूप में लक्ष्मी मेहता स्वरोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। मेयर पद के लिए दावा करते हुए भाजपा नेत्री लक्ष्मी मेहता ने कहा कि उनके पास इस शहर को व्यवस्थित तथा आदर्श बनाने के लिए विजन पत्र है। उन्होंने कहा कि इस शहर को सिक्किम की तर्ज पर विकसित किए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए उनके पास जो विजन पत्र है, उसे वह शीघ्र सार्वजनिक करेगी।उन्होंने कहा कि पार्टी फोरम में अवसर मिलती ही वह अपनी सशक्त दावेदारी पेश करेंगी।पार्टी ने अगर उन्हें यह अवसर दिया तो वह निश्चित रूप से जनता की सेविका के रूप में कार्य करेंगी।
--------------------------------------