Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: पोड़ी :पुलिस के दरोगा ने महिला पटवारी को फोन में दी अभद्र गालियां डीएम ने मामले का लिया संज्ञान एसडीएम को सौंपी जांच ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 15, 2024
पुलिस के दरोगा ने महिला पटवारी को फोन में दी अभद्र गालियां डीएम ने मामले का लिया संज्ञान एसडीएम को सौंपी जांच ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल वर्दी की हनक में उत्तराखंड पुलिस के एक दरोगा ने महिला राजस्व उप निरीक्षक को फोन पर गंदी-गंदी गालियां दी जनपद पौड़ी के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र जाखणी खाल तहसील के पट्टी मल्ला ढागू 2 मे तैनात महिला राजस्व उपनिरीक्षक सुमन रावत ने हरिद्वार जिले मे तैनात पुलिस के दरोगा आशीष भट्ट पर फ़ोन पर विवेचना को प्रभावित करने के उद्देश्य से आवश्यक दबाव बनाने व फ़ोन पर अभद्रता व गाली -गलौज करने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत जिलाधिकारी पौड़ी से की है। वही गालीबाज दरोगा का ऑडियो सोशल मीडिया मे जमकर वायरल हो रहा है, आपको बता दें कि जाखणीखाल तहसील के अंतर्गत ग्राम कडती निवासी राजेन्द्र प्रसाद सिरसवाल पर पूर्व मे धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है, इस मामले मे राजस्व उप निरीक्षक सुमन रावत विवेचना कर रही है। जिसमे राजेन्द्र प्रसाद सिरसवाल के दामाद दरोगा आशीष भट्ट  अपने ससुर को बचाने के लिए महिला पटवारी से फ़ोन पर अभद्रता व गाली गलौच करते हुए विवेचना को प्रभावित करने का दबाव बना रहा था और पुलिस की पावर दिखा रहा था।वही राजस्व उप निरीक्षक सुमन रावत ने बताया कि 11 जुलाई को उनके लिए एक कॉल आई,जिसमे कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को आरोपी का दामाद बताते हुए हरिद्वार जिले मे तैनात पुलिस का दरोगा बताया, और कहा कि नोटिस के बाद उनके ससुर डरे हुए है।  फोन पर आरोप पत्र की जगह सीधे अंतिम रिपोर्ट लगाने का दबाब डाल रहे थे, वही ज़ब उन्होंने  कहा कि विवेचना मे मिले साक्ष्य व गवाहों के आधार पर वह आरोपी के खिलाफ पहले ही आरोप पत्र तैयार कर चुकी है। यह सुनते ही दरोगा आशीष भट्ट भड़क गया और उन्हे  शराब के नसे में गंदी गंदी गाली देने लगा जिसे राजस्व उप निरीक्षक ने रिकॉर्ड कर दिया। वहीं महिला पटवारी की शिकायत पर पूरे मामले में जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जांच को एसडीएम को सौंप दिया है डीएम ने कहा जांच के बाद मामले को पुलीस को सौप दिया जायगा। वही इस मामले में राजस्व कर्मियों में काफी आक्रोश है वे दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें