Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: चंपावत :सिख श्रद्धालुओं पर हमले के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर तलाश जारी 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 15, 2024
सिख श्रद्धालुओं पर हमले के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर तलाश जारी 8 जून साम 6:30 बजे रीठा साहिब जा रहे सिक्ख श्रद्धालुओं की बस पर कुछ अराजक तत्वों के द्वारा हमला किया गया था जिसमें कई सिख यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए सिक्ख श्रद्धालु सितारगंज निवासी भूपेंद्र सिंह के द्वारा चंपावत कोतवाली में संजय सिंह फर्त्याल ,दीपक सिंह सहित सात आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ चंपावत कोतवाली में शिकायत दर्ज की गई थी तहरीर के आधार पर चंपावत पुलिस ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था शनिवार को चंपावत के प्रभारी कोतवाल बी सी आर्य ने बताया सितारगंज निवासी भूपेंद्र सिंह की तहरीर मारपीट मामले में आरोपी दीपक सिंह देवपा उर्फ टोपी निवासी गंभीर गांव को शुक्रवार रात को बाराकोट लिंक मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मुख्य आरोपी संजय सिंह फर्त्याल उर्फ अलबेला व अन्य की तलाश जारी है उन्होंने कहा जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी पुलिस के द्वारा जगह-जगह दबिश दी जा रही है वहीं पुलिस पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश कर रही है वही सूत्रों के मुताबिक़ मुख्य आरोपी के सर पर जिले के एक बड़े राज नेता का हाथ बताया जा रहा है

विज्ञापन

जरूरी खबरें