Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: लोहाघाट:मझेड़ा में मिले नर कंकाल की सिनाख्त में जुटी पुलिस

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 3, 2024
मझेड़ा में मिले नर कंकाल की सिनाख्त में जुटी पुलिस लोहाघाट थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया 2 मार्च को ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत मझेड़ा , थाना लोहाघाट द्वारा सूचना दी गई कि खेतीगाड़ ग्राम पंचायत मझेड़ा थाना लोहाघाट (चम्पावत )के जंगल में गधेरे में पानी की टंकी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का कंकाल पड़ा हुआ है।उक्त सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक चेतन रावत थाना लोहाघाट द्वारा मौके पर अज्ञात कंकाल का पंचायत नामा भरकर शिनाख्त व पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी लोहाघाट जनपद चम्पावत में रखा गया है।अज्ञात शव/कंकाल के आस पास काले रंग का लोवर जिसमें एडिडास का लोगो बना हुआ है व काले कलर का अपर, ग्रे रंग की धारीदार टी शर्ट, भूरे रंग की हाफ बाजू की स्वेटर तथा भूरे रंग के बिना फीते के जूते जिस पर EXPORT CASUAL लिखा हुआ है। मृतक के शव/कंकाल की शिनाख्त हेतु शव/ कंकाल को 72 घंटे मोर्चरी में रखा गया है। मौके पर मृतक के शव/कंकाल की फोटोग्राफी की गई। मृतक के शव की पहचान हेतु प्रयास किया जा रहा है। एसएचओ ने क्षेत्र वासियों से भी कंकाल की पहचान करने में पुलिस की मदद करने की अपील करी

विज्ञापन

जरूरी खबरें