Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: लोहाघाट:होली को लेकर पुलिस ने लोगों के साथ करी बैठक

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 23, 2024
होली को लेकर पुलिस ने लोगों के साथ करी बैठक अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना लोहाघाट द्वारा होली पर्व के मध्येनजर लोहाघाट क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक करी एसपी चंपावत अजय गणपति ने होली पर्व को शान्तिपूर्वक मनाये जाने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने हेतु क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ,व्यापारियों व पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। एसपी के निर्देश पर शनिवार को अशोक कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना लोहाघाट द्वारा थाना लोहाघाट कार्यालय में होली पर्व पर क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापार मण्डल पदाधिकारियो, वार्ड मेम्बरों, ग्राम प्रधानों, विभिन्न सम्प्रदायों के लोगों व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के माध्यम से होली पर्व के दौरान क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था से सम्बन्धित समस्याओं व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया । सभी जन सामान्य से होली पर्व के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने, आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ होली का त्यौहार मनाने, त्यौंहार के दौरान मादक पदार्थों का सेवन न करने, यातायात के नियमों का पालन करने, सोशल मीडिया में अपनी पोस्टों के संबंध में संवेदनशीलता बनाए रखने, सांप्रदायिकता के संबंध में किसी भी अफवाह पर ध्यान न दिए जाने, भ्रामक, झूठी एवं धार्मिक, सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली पोस्टों पर ध्यान न देने व किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दिए जाने की अपील की गई उन्होंने कहा पुलिस होड हुडदंगियों से सख्ती के साथ निपटेगी तथा सभी लोगों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई। वही समस्त व्यापारियों , लोगों व जनप्रतिनिधियों के द्वारा पुलिस को होली पर्व पर पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया गया बैठक में एसएसआई चेतन रावत, एसआई अंजू यादव,व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय, बीना कनौजिया ,प्रकाश सिंह बोहरा ,गंगा पाटनी ,मोहन चंद्र पाटनी ,राजू गढ़कोटी ,सचिन विश्वकर्मा ,दीपक शाह, राज किशोर शाह, किरन शाह ,आकाश शाह ,विकास शाह, नवीन भट्ट ,सबीना ,जीवन सिंह मेहता ,जीवन गहतोड़ी सहित कई लोग मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें