Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

: बाराकोट बाजार में घरों व प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े वाहनों का पुलिस ने किया गया चालान जनता में रोष पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 10, 2024
बाराकोट बाजार में घरों व प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े वाहनों का पुलिस ने किया गया चालान जनता में रोष पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन बाराकोट बाजार में पुलिस द्वारा लोगों के द्वारा स्वयं के घर एवं प्रतिष्ठानों के सामने खड़े वाहनों के पुलिस द्वारा चालान करने से जनता ने रोस व्यक्त करते हुए पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि पुलिस कई संवेदनशील मुद्दों जैसे नशाखोरी चोरी चकारी एवं अन्य मुद्दों मैं तो लगाम नहीं लग पा रही है पर सीधे-साधे लोगों के वाहनों का चालान कर रही है जो की अत्यंत गलत है। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी का कहना है कि बाराकोट में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है लोग बड़ी मुश्किल से अपने वाहनों को अपने प्रतिष्ठान एवं घरों के समक्ष खड़े करते हैं जिससे सड़क पर चलने वाले वाहनों एवं लोगो को कोई दिक्कत ना हो फिर भी पुलिस द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के ₹500 के चालान काट दिए गए जो की अत्यंत चिंताजनक है प्रशासन को पहले पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध करानी चाहिए तत्पश्चात अनियंत्रित ढंग से खड़े वाहनो के चालान किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा शीघ्र ही इस संबंध में वह उप जिलाधिकारी से संपर्क करेंगे। वहीं लोगों ने कहा अगर पुलिस ने अपने रवैया में सुधार नहीं किया तो बाराकोट क्षेत्र के लोग पुलिस के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे नाराजगी व्यक्त करने वालों में देवेंद्र सिंह अधिकारी, मदन मोहन जोशी, प्रदीप सिंह अधिकारी(गोल्डी),कृष्ण अधिकारी, अंजली मेहता, हयात सिंह आदि मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें