Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: बनबसा से लापता नाबालिग को पुलिस ने बिहार से किया बरामद 

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 19, 2024
बनबसा से लापता नाबालिग को पुलिस ने बिहार से किया बरामद एसपी चम्पावत अजय गणपति, के निर्देश पर मार्च 2024 में जनपद चम्पावत के थाना बनबसा क्षेत्र से 01 सोलह वर्षीय नाबालिग लड़की जो अपने परिजनों को बिना बताए कही चली गई थी । परिजनों द्वारा काफी ढूंढखोज करने के बाद भी जब उक्त नाबालिग लड़की का कोई पता नहीं चला तो उनके द्वारा थाना बनबसा को इसकी सूचना दी गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना बनबसा में धारा 365 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई तथा क्षेत्र में गहन चैकिंग अभियान चलाते हुए सुरागरसी-पतारसी कर मुखबिरान मामूर किए गए। साथ ही डीसीआरबी।के माध्यम से सरहदीय जनपदों व राज्यों को पोस्टर व पम्पलेट के माध्यम से सूचना प्रेषित की गई तथा सर्विलांस सैल व साइबर सैल चंपावत के माध्यम से भी तकनीकी सहायता व जानकारी एकत्र की गई। मामले की गंभीरता के दृष्टिगत एसपी चंपावत द्वारा अन्य पुलिस टीमों का गठन किया गया और अभियोग के सफल अनावरण तथा गुमशुदा की सकुशल बरमादगी हेतु निर्देशित किया गया।   एसपी के निर्देश पर पुलिस टीमो द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए तथा गैर जनपद और राज्यों की पुलिस से संपर्क करते हुए व मोबाइल सर्विलांस की मदद से उक्त नाबालिग लड़की को ट्रेस किया गया तो उसका थाना भितवा, बिहार राज्य में होना प्रकाश में आने पर पुलिस टीम द्वारा थाना भितवा, बिहार राज्य में जाकर उक्त गुमशुदा को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम 01-अ0उ0नि0 रवि चन्द्र जोशी 02-कानिo उमेश राज, एसओजी 03-कानि0 ललित कुमार 04-म0हे0कानि0 सीमा यादव

विज्ञापन

जरूरी खबरें