Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: लोहाघाट:पुलहिंडोला में वाहनों में आग लगाने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा लोगों ने पुलिस को दिया धन्यवाद

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 14, 2024
पुल्ला में वाहनों में आग लगाने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा लोगों ने पुलिस को दिया धन्यवाद लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत पुलहिंडोला में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गुरुवार देर रात बाजार में खड़े वाहनो में आग लगाने का प्रयास किया गया तथा एक पाली हाउस को आग के हवाले कर दिया घटना की सूचना पूर्व सैनिक मोहन सिंह भंडारी ने शुक्रवार को पंचेश्वर कोतवाली पुलिस को दी घटना की सूचना मिलते ही पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी हेमंत कठेत ने घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम के साथ मामले की छानबीन शुरू की रविवार को पुलिस ने घटना के आरोपी की पहचान कर कोतवाली ले आइ प्रभारी कोतवाल हेमंत कठेत ने बताया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच की जगह-जगह पूछताछ व सीसीटीवी कैमरो की मदद से क्षेत्र के कोइराली निवासी एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को घटना में शामिल पाया गया प्रभारी कोतवाल ने बताया वाहन स्वामियों व व्यापार मंडल पदाधिकारियो के द्वारा युवक की मानसिक व पारिवारिक स्थिति को देखते हुए   युवक पर कार्रवाई न करने का पुलिस से अनुरोध किया जिसके बाद युवक के परिजनों को युवक का उपचार करने की हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया वहीं क्षेत्र के मदन सिंह धोनी, मोहन सिंह भंडारी, बच्ची सिंह ,कृष्ण नाथ गोस्वामी ,मदन सिंह सामान व व्यापार मंडल के द्वारा 24 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करने के लिए प्रभारी कोतवाल हेमंत कठेत व एडिशनल एसआई हीरालाल वर्मा व पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया गया लोगों ने कहा सीसीटीवी में भी आरोपी की पहचान सही तरीके से नहीं हो पा रही थी लेकिन प्रभारी कोतवाल के द्वारा बड़ी कुशलता से घटना का खुलासा किया गया जिसके लिए पूरी कोतवाली टीम बधाई की पात्र है

विज्ञापन

जरूरी खबरें