Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

सूचना

: टनकपुर:स्कूल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 9, 2023
स्कूल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा चंपावत के  टनकपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में बीती 3 तारीख को हुई चोरी का टनकपुर पुलिस ने किया खुलासा। चोरी का खुलासा करते हुए टनकपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बीती 3 तारीख को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा दर्ज कराई गई चोरी की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए टनकपुर पुलिस टीम के द्वारा गहन छानबीन करने के उपरांत टनकपुर निवासी दो युवकों योगेश आर्या और विकास सक्सेना को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है इनके दो अन्य साथी अभी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें