Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

: चंपावत मे दो पक्षों में जमींनी विवाद मे लहराए गए राइफल व रिवाल्वर ,राइफल सहित अन्य हथियार पुलिस ने किए जब्त- बड़ा हादसा होने से टला

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 24, 2024
दो पक्षों में जमींनी विवाद मे लहराए गए हथियार राइफल सहित अन्य हथियार पुलिस ने किए जब्त- बड़ा हादसा होने से टला चंपावत जिला मुख्यालय के भैरवा चौराहे पर दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया है। विवाद इतना बढ़ गया कि बुन्दुक और पिस्तोल तक आमने सामने आ गई।शुक्रवार देर शाम जिला मुख्यालय के भैरवा में दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि वहां पर बन्दुक निकालने तक की नौबत आ गई। जिससे वहां मौके पर अफरा तफरी मच गई। और लोगों में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि दोनों लोग आपस में चाचा भतीजे हैं। विवाद को देखकर एक पक्ष के लोगों ने समझदार दिखाई और बन्दुक को विवादित आदमी से छीनकर कोतवाली में जमा करा दी। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताय कि बन्दुक व रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया है असल कराणों की जांच की जा रही है। बताया कि मामले की जांच एसएसआई भुवन चन्द्र आर्या कर रहें हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें