Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: बनबसा:भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा बनबसा मे निर्धारित सीमा से अधिक धनराशि ले जा रहें 07 लोगो से पुलीस ने एक लाख 87 हजार की धनराशि की गई जब्त

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 12, 2024
भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा शारदा बैराज बनबसा मे निर्धारित सीमा से अधिक की धनराशि ले जा रहें 07 लोगो से एक लाख 87हज़ार की धनराशि की गई जब्त एसपी चंपावत अजय गणपति, द्वारा जिले के सभी थानाध्यक्षों एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र मे सघन चेकिंग कर मादक पदार्थों, महेन्द्रनगर नेपाल में संचालित विभिन्न कैसीनो हेतु अवैध धन की निकासी , एवं अन्य अवैध वस्तुओं की तस्करी की रोकथाम किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।एसपी के निर्देश पर 12 जुलाई को जनपद चंपावत के शारदा बैराज चौकी प्रभारी उ0नि0 ललित पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ व अन्य अवैध वस्तु की तस्करी रोकथाम एवं भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अनावश्यक रूप से पारगमन करने वाले भारतीय नागरिकों का डाटा तैयार करने के क्रम में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की जा रही सघन चेकिंग के दौरान 07 व्यक्तियो से 1,87,000/रु0 की नगद धनराशि बरामद की गई।चौकी प्रभारी ललित पांडे ने बताया बरामद धनराशि के संदर्भ में पूछताछ में उक्त व्यक्तियो द्वारा कोई भी संतोषजनक उत्तर नही दिए गए और ना ही उनके द्वारा कोई वैध प्रपत्र प्रस्तुत किये गये । चौकी प्रभारी पांडे ने बताया उक्त बरामदा धनराशी को नियमानुसार भारत-नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा पर स्थित कस्टम कार्यालय बनबसा के सुपुर्द किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। चौकी प्रभारी ने कहा नियमानुसार भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर केवल 25000 रु0/ व्यक्ति की धनराशि पारगमन हेतु अनुमन्य है। उन्होने बताया महेंद्र पाल पुत्र बनवारी लाल निवासी खमरिया पीलीभीत उत्तर प्रदेश से रुपया--30000/-बरामद। वीरेंद्र कुमार पुत्र नन्हेंलाल निवासी जहानाबाद जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश से रुपया--35500 /- बरामद । श्याम रस्तोगी पुत्र शिवनाथ रस्तोगी निवासी बमनपुरी बरेली उत्तर प्रदेश से ₹32000 /-बरामद -ऋषभ गुप्ता पुत्र बृजेश गुप्ता निवासी जलालाबाद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से रुपया--18000/- बरामद । -कलीमुल्लाह पुत्र मजीद निवासी इज्जत नगर बरेली उत्तर प्रदेश से रुपया--23500/- बरामद। -योगेश कुमार पुत्र हीरालाल नवाबगंज बरेली उत्तर प्रदेश से रुपया--24500/-बरामद । तथा रिसाकत हुसैन पुत्र नूर अल हसन निवासी सीबी गंज बरेली उत्तर प्रदेश से रुपया--23500/- बरामद किए गए

जरूरी खबरें