Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

बाराकोट मे ब्लाक प्रमुख सीमा आर्य के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान

लोहाघाट:13 अगस्त को लोहाघाट में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा भाजपा की हुई तैयारी बैठक।

चंपावत:बनलेख वाहन दुर्घटना के डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश

सूचना

: लोहाघाट में महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिव बारात रामलीला कमेटी की तैयारी शुरू दो दिनी होगा शिव महोत्सव

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 23, 2025
लोहाघाट में महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिव बारात रामलीला कमेटी की तैयारी शुरू दो दिनी होगा शिव महोत्सव महाशिवरात्रि पर्व पर लोहाघाट में दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है महोत्सव की तैयारी श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता व महासचिव मुकेश शाह के नेतृत्व में शुरू हो चुकी हैं जिसके लिए रामलीला कमेटी के सदस्यो के द्वारा लोहाघाट के प्रसिद्ध कलाकार विनोद गोरखा के दिशा निर्देश पर झांकी बनाने की तैयारी शुरू की गई है कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने जानकारी देते हुए बताया महोत्सव के प्रथम दिन रूम झूमा के कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा तथा 26 फरवरी महाशिवरात्रि पर्व पर हर वर्ष की भांति लोहाघाट के प्रसिद्ध सर्वोदय मंदिर हथरंगिया से ढोल नगाड़ों के साथ भव्य शिव बारात रिकेश्वर मंदिर तक निकाली जाएगी तथा मंदिर में भव्य खड़ी होली का आयोजन भी किया जाएगा मेहता ने समस्त क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में शिव बारात में शामिल होने की अपील की है उन्होंने बताया शिवरात्रि महोत्सव के बाद होली रंग महोत्सव की तैयारी शुरू की जाएगी मालूम हो रामलीला कमेटी के द्वारा प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात का आयोजन किया जाता है जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं झांकी निर्माण में विनोद गोरखा ,दीपक सुतेड़ी, पंडित हेम पांडे , रंगकर्मी जीवन गहतोड़ी ,रोहन सिंह राजपूत, पारस जुकरिया, संजय फर्त्याल आदि के द्वारा सहयोग किया जा रहा है

जरूरी खबरें