Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट: क्षतिग्रस्त नाली निर्माण की मांग को लेकर व्यापारियों का पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 2, 2024
क्षतिग्रस्त नाली निर्माण की मांग को लेकर व्यापारियों का पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के खिलाफ प्रदर्शन लोहाघाट नगर के शीतला माता मंदिर के पास पीडब्ल्यूडी की नाली लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है जिस कारण गंदा पानी व्यापारियों की दुकानों के आगे जमा हो रहा है तथा कई लोग क्षतिग्रस्त नाली में गिरकर चोटिल हो चुके हैं वही आज व्यापारियों ने अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में नाली निर्माण की मांग करते हुए पीडब्लूडी लोहाघाट के खिलाफ प्रदर्शन किया गोरखा व व्यापारियों ने कहा पीडब्लूडी से कई बार नाली निर्माण की मांग करी गई पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया ,उन्होंने कहा नाली निर्माण न होने से कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं उनकी दुकानों के आगे गंदा पानी हर वक्त जमा रहता है साथ ही पास देने में कई दुपहिया वाहन चालक इस स्थान में गिरकर चोटिल हो गया वहीं आक्रोशित व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द नाली निर्माण कार्य नहीं किया जाता है तो व्यापारी चक्का जाम करने को मजबूर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी पीडब्लूडी लोहाघाट की होगी वही पीडब्लूडी लोहाघाट के अधिशासी अभियंता संजय चौहान ने मामले का संज्ञान लेते हुए फोन वार्ता में बताया संबंधित क्षेत्र के अभियंता को मौके पर भेजा जा रहा है जल्द नाली निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा प्रदर्शन करने में भास्कर भट्ट ,मोहित सगटा ,गोपाल कुवर ,सुरेश पांडे, ललित तिवारी, प्रेम सिंह, मदन खोलिया ,रवि कापड़ी ,कमल जोशी ,राहुल वर्मा ,बृजेश आदि व्यापारी शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें