Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

: लोहाघाट: सड़क के गड्ढे भरने की मांग को लेकर व्यापारियों का पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के खिलाफ प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 5, 2024
लोहाघाट मे गड्ढे भरने की मांग को लेकर व्यापारियों का पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के खिलाफ प्रदर्शन लोहाघाट खेतीखान रोड में वीर कालू सिंह चौराहा से कोली ढेक पुल तक सड़क में हो रहे हैं गढ़ों को भरने की मांग को लेकर सोमवार को व्यापारी अशोक गरकोटी के नेतृत्व में व्यापारियों ने पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के खिलाफ लोहाघाट खेतीखान सड़क मे प्रदर्शन करते हुए सड़क के गड्ढे को भरने की मांग करी व्यापारियों ने कहा पीडब्लूडी लोहाघाट से कई बार इस मुख्य सड़क के गड्ढे भरने की मांग करी गई पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है बरसात में गड्ढों में पानी भरा रहता है जिस कारण आने जाने में लोगों व ब्यापारियो को काफी दिक्कतें हो रही है तथा कई दुपहिया वाहन चालक इन गड्ढों के कारण गिरकर चोटिल हो चुके हैं अशोक गरकोटी ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा पीडब्ल्यूडी को गड्ढे भरने के निर्देश दिए गए थे पर पीडब्ल्यूडी के द्वारा मुख्यमंत्री के आदेशों की भी आवहेलना करी जा रही है जो भी काफी गंभीर मामला है अगर जल्द सड़क के गड्ढे नहीं भरे गए तो व्यापारी पीडब्ल्यूडी के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे और 11 तारीख को मुख्यमंत्री के लोहाघाट आने पर पीडब्ल्यूडी की शिकायत भी मुख्यमंत्री से करी जाएगी प्रदर्शन करने में जीत सिंह मेहरा ,पप्पू फर्त्याल ,सुरेश करायत ,किशोर ढेक,विनोद कुमार ,सरदार सिंह आसिफ अहमद सहित कई व्यापारी मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें