रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट बाराकोट सड़क में जाम से जनता परेशान। सड़क किनारे खड़े वाहन व भवन निर्माण सामग्री बनी जाम का कारण।
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट बाराकोट सड़क में जाम से जनता परेशान।
सड़क किनारे खड़े वाहन व भवन निर्माण सामग्री बनी जाम का कारण।
लोहाघाट।बाराकोट मार्ग पर प्रतिदिन जाम की समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। मार्ग के दोनों ओर अनियंत्रित रूप से खड़ी गाड़ियाँ, भवन निर्माण सामग्री एवं पत्थरों के ढेर के कारण सड़क अत्यधिक संकरी हो गई है, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है।इस मार्ग के बीच आईटीबीपी आवास एवं लोहाघाट डिपो कार्यालय भी स्थित है, जिसके चलते आईटीबीपी एवं लोहाघाट डिपो की बसें तथा प्रातःकाल विद्यालय आने-जाने वाली स्कूल बसें रोज़ाना जाम में फँस रही हैं। इससे आमजन, विद्यार्थी एवं अधिकारी–कर्मचारी भारी परेशानी झेल रहे हैं।स्थानीय निवासियों एवं व्यापारियों का कहना है कि इस मार्ग का चौड़ीकरण लंबे समय से लंबित चल रहा है। विभाग द्वारा कई बार क्षेत्र का सर्वेक्षण एवं चिन्हांकन किए जाने के बावजूद अभी तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू नहीं हो सका है। परिणामस्वरूप सड़क का दबाव बढ़ता गया और जाम की समस्या और अधिक गंभीर होती चली गई।क्षेत्रवासी प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि अनियमित पार्किंग, सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा शीघ्रातिशीघ्र चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए।
विज्ञापन
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।