Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

सितारगंज:गिरफ्तार कर्मियों की रिहाई के बाद तहसील के खुले दरवाजे। विजिलेंस ने की थी गिरफ्तारी।

चंपावत:नदी से खेतों में हो रहें भू-कटाव का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण हरसंभव सहायता का भरोसा

चंपावत:स्मैक तस्करों को अदालत ने सुनाई दो-दो वर्ष कठोर कारावास की सजा। 25/ 25 रुपए का लगाया अर्थ दंड

चंपावत:जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर संघ के चुनाव निर्विरोध संपन्न, पवन बिष्ट बने अध्यक्ष।

लोहाघाट:रोज 16 किलोमीटर पैदल चल स्कूल पहुंचते हैं सुल्ला /पासम के छात्र मुख्यमंत्री से की स्कूल वाहन की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में रेबीज के इंजेक्शन खत्म जनता परेशान।

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 19, 2026

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में रेबीज के इंजेक्शन खत्म जनता परेशान।

सप्लाई रुकने से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय सहित जिले के कई अस्पतालों में कुत्ते, बिल्ली व बंदरों के काटने पर लगने वाली रेबीज के इंजेक्शन खत्म हो गए है। जिस कारण मरीजों को मेडिकल स्टोर से महंगे इंजेक्शन खरीद कर लगाने पड़ रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक हेड क्वार्टर से ही रेबीज के इंजेक्शन की सप्लाई नहीं हो पा रही है। जिसके चलते अस्पतालों में रेबीज के इंजेक्शन खत्म हो गए हैं ।सिर्फ चंपावत जिला अस्पताल में रेबीज के इंजेक्शन की उपलब्धता वर्तमान में है। रेबीज के इंजेक्शन खत्म होने से अब लोगों को या तो चंपावत जिला चिकित्सालय की दौड़ लगानी पड़ रही है या मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन खरीद कर लगाने पढ़ रहे है। लोगों ने बताया मेडिकल स्टोर में लगभग ₹400 का एक इंजेक्शन पड़ रहा है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द से जल्द जिले के अस्पतालों में रेबीज के इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की है।

जरूरी खबरें