मलबा आने से पूर्णागिरि धाम मार्ग हुआ बंद, तीर्थयात्री परेशान
Laxman Singh Bisht
Jul 02, 2023 12:14 am
93 views
02 Jul 2023
चंपावत जनपद के पहाड़ी क्षेत्रों में बीते 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद के ज्यादातर पहाड़ी नाले उफान पर हैं ऐसे में चंपावत के सीमांत क्षेत्र टनकपुर में पूर्णागिरि रोड पर बाटनागाड़ पहाड़ी नाले से भारी मात्रा में मलवा आ गया है जिसके चलते मार्ग अवरुद्ध होने के कारण पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं व उनके वाहन फंस गए स्थानीय प्रशासन के द्वारा जेसीबी मशीनों की सहायता से मार्ग खोलने का प्रयास लगातार जारी है
परंतु लगातार हो रही बरसात के चलते पहाड़ी नाले से मलवा भी लगातार आ रहा है जिसके चलते मार्ग खोलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ज्ञात हो कि जहां एक और मार्ग बंद होने के चलते तीर्थयात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर मौसम की खराबी के चलते गिरे पेड़ों के कारण पूर्णागिरि धाम की विद्युत व्यवस्था भी चरमरा गई है वहीं प्रशासन द्वारा रास्तों को साफ किए जाने की कवायद को देखते हुए यात्री गण संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं
परंतु मौके पर बचाव हेतु रेस्क्यू टीम की कमी यात्रियों को काफी खल रही है वही ऐसे हालातों को देखते हुए रात में मार्ग पर चलने वाले यात्रियों की जानमाल के खतरे को ध्यान में रखते हुए टनकपुर उप जिलाधिकारी सुंदर सिंह के द्वारा ककरालीगेट पूर्णागिरि मार्ग पर रात में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है उक्त मार्ग पर अब रात 8:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही अग्रिम आदेश तक बंद रहेगी
उप जिलाधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि धाम में विद्युत व्यवस्था सुचारू करने एवं मार्गो को पर यातायात खोले जाने हेतु प्रशासन की टीम है काम में जुटी हुई हैं मार्ग पर वाहनों का रात्रि आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश