Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: टनकपुर में 26 अक्टूबर को ध्वस्त होगा रेलवे भूमि का अतिक्रमण रेलवे ने नोटिस किया जारी

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 25, 2024
टनकपुर में 26 अक्टूबर को ध्वस्त होगा रेलवे भूमि का अतिक्रमण रेलवे ने नोटिस किया जारी टनकपुर में रेलवे की भूमि में किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए रेलवे ने एक बार फिर से कमर कस ली 26 अक्टूबर को रेलवे ने अतिक्रमण हटाने की तिथि नियत करती है जिसके लिए रेलवे ने नोटिस जारी कर दिया मंडल रेल प्रबंधक इज्जत नगर बरेली के आदेश अनुसार अतिक्रमणकारियो को अतिक्रमण हटाने हेतु रेलवे की ओर से 26 अक्टूबर सुबह 10:00 बजे तिथि निर्धारित की गई है साथ ही नोटिस के माध्यम से सभी को सूचित किया गया है उक्त भूमि से 25 अक्टूबर 6:00 बजे तक अतिक्रमण को खाली कर दें अन्यथा रेलवे प्रशासन द्वारा सिविल प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण को हटा दिया जाएगा तथा अतिक्रमण को हटाने में आए खर्च का भुगतान भी अतिक्रमणकारियो से लिया जाएगा तथा होने वाले नुकसान के लिए अतिक्रमणकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे नोटिस में यह भी कहा गया है टनकपुर रेलवे यार्ड की भूमि में अवैध रूप से रह रहे अथवा व्यवसाय हेतु दुकान बनाने वाले सभी अतिक्रमणकारियों को सूचित किया जाता है जिला जज न्यायालय चंपावत द्वारा पारित करने आदेश 25 एवं 30 सितंबर को जिला सत्र न्यायालय चंपावत द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है टनकपुर यार्ड की भूमि रेलवे की संपत्ति है तथा इस भूमि पर अवैध रूप से काबिज लोगों को यह भूमि खाली करने हेतु आदेशित किया गया है रेलवे की इस कार्यवाही से अब अतिक्रमणकारियो में हड़कंप मचा हुआ है

विज्ञापन

जरूरी खबरें