Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

: टिहरी : बूढ़ा केदार की बाल गंगा घाटी में बारिश ने मचाई भीषण तबाही मां बेटी जिंदा हुए दफन तिनगढ़ में 15 भवन हुए मलवे में तब्दील प्रशासन ने पूरे गांव को कराया खाली

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 28, 2024
टिहरी के बूढ़ा केदार की बाल गंगा घाटी में बारिश ने मचाई भीषण तबाही मां बेटी जिंदा हुए दफन तिनगढ़ में 15 भवन हुए मलवे में तब्दील प्रशासन ने पूरे गांव को कराया खाली टिहरी जिले के घनसाली विकासखंड की बूढ़ा केदार घाटी में कल हुई भीषण बारिश कहर बनकर टूटी इस पूरे क्षेत्र में चारों ओर तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है दिख रहा है ।तोली गांव में आये भारी भूस्खलन से मां-बेटी, मलबे में जिंदा दफन हो गए तो वही तिनगढ़ गांव के ऊपर के खेत खलियान ताश के पत्तों की भांति बिखरते हुए,भूस्खलन की चपेट में आए गए गांव के 15 आवासीय मकान मलबे में तब्दील हो गए ।भारी मलवे से तिनगढ़ गांव का नक्शा व भूगोल खंडहर में तब्दील हो गया ।प्रशासन ने पूरे गांव को खाली करा कर अन्यत्र शिफ्ट कर दिया है,जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन , एसडीआरएफ ,एनडीआरफ क्षति का आकलन करने,राहत व बचाव कार्य में जुटा हुआ है । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व क्षेत्रीय विधायक शक्तिलाल शाह क्षेत्र में रहकर स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं ।जिलाधिकारी द्वारा मृतकों के परिजनों को राहत राशि के रूप में चार-चार लाख रुपए के चेक, क्षतिग्रस्त आवास के 01 लाख 35 हजार के चैक देने के साथ , डीएम ने मलवे में मारे गए मवेशियों के मुआवजा देने को रिपोर्ट तैयार करने, तिनगढ़ गांव को विस्थापन करने, सहित , पैदल मार्ग, पेयजल व्यवस्थाओं को ठीक करने, क्षतिग्रस्त आवासीय मकानों, सहित तमाम तरह की हुई क्षतियों की रिपोर्ट तैयार करने के तत्काल निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं।

जरूरी खबरें