Wednesday 4th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पड़ासो सेरा सड़क में डामरीकरण की मुख्यमंत्री की घोषणा के लिए ग्रामीणों ने जताया आभार

रुद्रपुर:अनैतिक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़। दो महिला सहित चार गिरफ्तार।

मुनस्यारी:सामुदायिक पुस्तकालय युवाओं के लिए बन रहे वरदान तीन विद्यार्थी बने पुलिस कांस्टेबल

चंपावत:राज्य स्तर पर इंस्पायर अवार्ड के जीआईसी सुई कीछात्रा चंद्रा चौबे का चयन

लोहाघाट:होली के रंगों के साथ आँखों की सुरक्षा भी जरूरी: डा 0विराज राठी

: लोहाघाट के होली रंग महोत्सव को मुख्यमंत्री द्वारा राजकीय अनुदान देने की घोषणा पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री धामी को दिया धन्यवाद होली रंग महोत्सव में मुख्यमंत्री को किया जाएगा आमंत्रित

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 13, 2024
लोहाघाट के होली रंग महोत्सव को मुख्यमंत्री द्वारा राजकीय अनुदान देने की घोषणा पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री धामी को दिया धन्यवाद 11 फरवरी को अपने पहले लोहाघाट दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता के दिशा निर्देश पर रामलीला मैदान लोहाघाट में होने वाले शानदार होली रंग महोत्सव को राजकीय अनुदान देने की घोषणा करी ताकि महोत्सव को और भी ज्यादा भव्य और आकर्षक बनाया जा सके इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी ने लोहाघाट नगर की रामलीला को भी अनुदान देने की घोषणा करी है तथा लोहाघाट के होलीरंग महोत्सव वह रामलीला की तारीफ करी वहीं मंगलवार को रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने मुख्यमंत्री धामी की इस घोषणा के लिए रामलीला कमेटी और लोहाघाट की जनता की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया साथ ही उन्होंने पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, भाजपा जिला अध्यक्ष व समस्त सहयोगियों को भी धन्यवाद दिया मेहता ने बताया 19 और 20 मार्च को होने वाले होली रंग महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी को आमंत्रित किया जाएगा मालूम हो रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता के प्रयासों से लोहाघाट में रामलीला के अलावा शानदार होली रंग महोत्सव का आयोजन किया जाता है इसके अलावा रूमा झूमा के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाता है

जरूरी खबरें