Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला योजना समिति के गठन की प्रक्रिया में संशोधन 11 जुलाई तक दर्ज होंगी आपत्तियां, 12 जुलाई को होगी सुनवाई

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट में रामलीला मंच निर्माण निगरानी समिति का गठन।मुख्यमंत्री धामी को दिया गया धन्यवाद

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 15, 2025

मुख्यमंत्री धामी को दिया गया धन्यवादलोहाघाट में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत लगभग एक करोड रुपए की लागत से रामलीला मंच निर्माण कार्य चल रहा है। राम लीला मंच निर्माण को लेकर श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता तथा महासचिव मुकेश शाह के संचालन मे एक बैठक आयोजित की गई ।बैठक में रामलीला मंच निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया गया।बैठक में सभी पदाधिकारियो व सदस्यों की सहमति से भव्य रामलीला मंच निर्माण हेतु निर्माण निगरानी समिति का गठन किया गया। निर्माण निगरानी समिति में व्यापार संघ ,सामाजिक संगठनों के लोगों को समिति में रखा गया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष मेहता ने बताया निर्माण समिति निर्माण कार्य में गुणवत्ता ,निगरानी एवं भव्य मंच निर्माण हेतु समय-समय पर कार्यदाई संस्था एवं निर्माणकर्ता ठेकेदारों को सुझाव एवं निर्देशित करते रहेगी। कहा एक भव्य मंच का निर्माण करवाया जाएगा। बैठक में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,भूपाल सिंह मेहता, प्रहलाद सिंह मेहता ,एडवोकेट नवीन मुरारी ,प्रकाश चंद्र राय ,प्रकाश चंद्र पुनेठा ,डीडी पांडे ,गणेश दत्त खर्कवाल, प्रेमलाल शाह, विपिन वर्मा ,सुभाष बगोली ,निर्मल महरा ,राजू गढ़कोटी, राजेंद्र राय, नरेश चंद्र राय ,चंद्रशेखर कलोनी, सुरेश सिंह फर्त्याल, मदन सिंह मेहता ,गिरीश कुवर, मनीष जुकरिया, गोविंद बोहरा, जगदीश लाल शाह ,लोकेश पांडे, गिरधर अधिकारी ,भैरव दत्त राय, शैलेंद्र राय ,ब्रजेश महरा, किरन पुनेठा, सुशीला बोहरा, रेखा पुजारी, सरोज पुनेठा सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें