Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

: लोहाघाट:चमोलेश्वर लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की घोषणा करने पर सीमांत क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री धामी को दिया धन्यवाद

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 16, 2024
चमोलेश्वर लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की घोषणा करने पर सीमांत क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री धामी को दिया धन्यवाद 11 फरवरी को अपने लोहाघाट दौरे के दौरान लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे गांवो में पेयजल की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोलेश्वर लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की घोषणा करी थी शुक्रवार को मडलक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री भीम दत्त पंत के नेतृत्व में धन्यवाद समारोह आयोजित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , जिला पंचायत सदस्य प्रीती पाठक व भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक को धन्यवाद दिया पंत ने बताया इस योजना के बनने से मडलक सेलपेडो , गुरेली व मजपीपल ग्राम सभाएं लाभान्वित होगी इसके लिए समस्त ग्रामवासी मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद देते हैं साथ ही योजना निर्माण के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक व जिला पंचायत सदस्य प्रीती पाठक के द्वारा करे गए प्रयासों की सराहना करते हैं इस दौरान ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए मिष्ठान वितरण किया धन्यवाद समारोह में पूर्व ब्लाक प्रमुख उषा नलवा, ग्राम प्रधान मडलक भुवन भट्ट, प्रधान गुरेली किशन रावत, प्रधान मजपीपल गणेश बोरा, प्रधान शैलपेडु शिवराज कुमार, पूर्णानंद पंत ,हयात सिंह, यतीश पांडे ,त्रिलोक सिंह और रमेश चंद्र सहित कई जनप्रतिनिधि व लोग मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें