रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : ऋषिकेश:16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Laxman Singh Bisht
Wed, Sep 2, 2026
16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस से मिली पीड़ित नाबालिग के भाई ने 7 जुलाई को तहरीर दी। बताया कि 1 जुलाई को उसकी बहन अपनी परिचित युवती के साथ आईडीपीएल क्षेत्र में गई थी। वहां युवकों ने दोनों को शराब पिलाई और पीड़िता की नशे की हालत का फायदा उठाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस जांच और पूछताछ में सामने आया कि 30 जून/1 जुलाई की रात आरोपियों ने पीड़िता और उसकी परिचित को आईडीपीएल स्थित एक गोदाम में बुलाया था। आरोपी गोविंद और दीपक की भूमिका नाबालिग पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म में पाई गई। आरोपी शिवम उर्फ शुभम की भूमिका नाबालिग को बहला-फुसलाकर लाने और पूरी घटना की साजिश में शामिल रहने की रही। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन