Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट:फिर रास्ते में खड़ी हुई रोडवेज की खटारा बस यात्रियों की हुई फजीहत

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 26, 2024
फिर रास्ते में खड़ी हुई रोडवेज की खटारा बस यात्रियों की हुई फजीहत [caption id="attachment_22442" align="alignnone" width="300"] देहरादून से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज बस ने एक बार फिर यात्रियों को धोखा दे दिया बुधवार को 30 यात्रियों को लेकर देहरादून से चली पिथौरागढ़ जा रही पिथौरागढ़ डिपो की रोडवेज बस संख्या यूके 7 पीए 3147 का लोहाघाट के मानेश्वर के पास होज पाइप फटने से सड़क में खड़ी हो गई जिस कारण बस में बैठी 30 सवारियों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा सवारी में महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल थे वही बस के चालक प्रमोद तिवारी व परिचालक विनोद सिंह ने बताया अचानक बस का होज पाइप फट गया जिस कारण बस को एनएच किनारे खड़ा करना पड़ा उन्होंने बताया यात्रियों को दूसरी बस के जरिए गंतव्य की ओर रवाना किया गया वहीं बस के इस तरह रास्ते में खराब होने से यात्रियों में काफी आक्रोश देखने को मिला यात्रियों ने कहा हम सरकार द्वारा तय किया गया भाड़ा देकर रोडवेज की बसों में यात्रा करते हैं लेकिन परिवहन निगम की खटारा बस इस तरह से रास्ते में खराब हो रही है जो कि काफी गंभीर मामला है और यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ है उन्होंने सरकार व परिवहन निगम से नई बस देने की मांग की है मालूम हो आजकल लगातार रोडवेज की खटारा बसें रास्ते में खराब होकर खड़ी हो जा रही है रोडवेज कर्मी लंबे समय से सरकार व परिवहन निगम से नई बसों की मांग कर रहे हैं पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है समय पूरा करने के बावजूद भी बसों को सड़कों में दोड़ाया जा रहा है जो कि यात्रियों व चालक परिचालक की जान के साथ खिलवाड़ है कभी भी बड़ी दुर्घटना सामने नजर आ सकती है परिवहन निगम के डिपो में बसे ना होने से रोडवेज की आय में भी काफी फर्क पड़ रहा है लोग अब रोडवेज की बसों में यात्रा करने से बच रहे हैं लोगों का कहना है जान है तो जहान है कुल मिलाकर परिवहन निगम यात्रियों का विश्वास खोता जा रहा है [/caption]

विज्ञापन

जरूरी खबरें