Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: रुड़की:गौ तस्करों का पुलिस टीम पर हमला सिपाही गंभीर रूप से घायल जवाबी कार्रवाई में एक गौ तस्कर के पैर में लगी गोली 

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 17, 2024
गौ तस्करों का पुलिस टीम पर हमला सिपाही गंभीर रूप से घायल जवाबी कार्रवाई में एक गौ तस्कर के पैर में लगी गोली रुड़की के सोहलपुर गाड़ा गांव में गौकशी की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर गौ तस्करों ने हमला कर दिया। जिसमें एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं जबाबी कारवाई में एक गौ तस्कर के पैर में भी गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को देर रात गंगनहर पुलिस को सूचना मिली थी कि सोहलपुर गाढ़ा गांव स्थित एक खेत में गौकशी हो रही है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर छापेमारी की तो गौ तस्करों के पास दो गौ वंश थे जिन्हे वह काट रहे थे। पुलिस को देखते ही गौ तस्करों ने पुलिस पर फायर कर दिया। फायरिंग में तो पुलिस कर्मी बच गए। वहीं आरोपी ने धारदार हथियार से पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में एक सिपाही को चाकू लगा है पुलिस ने जवाबी कारवाई की तो एक गौ तस्कर के पैर में गोली लगी है । दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां सिपाही की हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है । वहीं गौ तस्कर का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है।वहीं मामले में पुलिस ने जुल्काम पुत्र निसार,फरमान पुत्र निसार और इसरार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें