Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : रुद्रप्रयाग:बरातियों से भरी बस मे लगी आग बाल बाल बचा बड़ा हादसा हाईवे में भगदड़।

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 19, 2025

बरातियों से भरी बस मे लगी आग बाल बाल बचा बड़ा हादसा हाईवे में भगदड़रूद्रप्रयाग: बद्रीनाथ हाइवे पर श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की और जा रही बारातियो से भरी जीएमओयू की हिमगिरि एक्सप्रेस बस पर अचानक खाँखरा के पास अचानक चलते चलते आग लग गई।बस मे आग लगता देख बस के अंदर बैठे बरतिया में अफरा तफरी मच गई।बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को रोक कर सवारियों को बस से सुरक्षित बाहर उतारा । इसके बाद सभी बरतिया व अन्य राहगीरों के द्वारा बस में पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया और बस को जलने से बचा लिया।मिली जानकारी के मुताबिक बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 07 पर रुद्रप्रयाग से बारातियो से भरी जीएमओयू की बस संख्या UK 15 PA 0078 पर खांखरा के पास अचानक आग लग गई।आग लगने पर जब धुवाँ बस के अंदर पहुँचा तो बारातियों ने बस ड्राइवर को गाड़ी रोकने के लिए कहा,बस रुकी तो सभी बाराती बस से बाहर निकले तो देखा बस के निचले हिस्से में आग लगी हुई हैं।बस चालक ने बस में रखे फायर सलेंडर और आसपास के लोगो ने पानी की मदद से आग पर काबू पाया,हालाँकि सूचना पर रुद्रप्रयाग से फ़ायरब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुँच चुकी थी।आग लगने का कारण बस में शोर्ट शार्किट बताया जा रहा हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें