Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

: रुद्रपुर:भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंद महिलाओं व बुजुर्गों को बांटे कंबल

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 27, 2024
भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंद महिलाओं व बुजुर्गों को बांटे कंबल कड़ाके की ठंड को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने रुद्रपुर में जरूरतमंद महिलाओं को कंबल बांटने का अभियान शुरू किया है जिसके तहत आज वार्ड नंबर 14 भदईपुरा वार्ड नंबर 37 रविन्द्र नगर वार्ड नंबर 11 संजय नगर खेड़ा में जरूरतमंद महिलाओं एवं बुजुर्गों को कंबल वितरण किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जारी योजनाओं की जानकारी दी उन्होंने सबको आह्वान किया कि जिनके आयुष्मान कार्ड नहीं बना आयुष्मान कार्ड का लाभ लें जिनको उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिला उज्ज्वला योजना का लाभ ले जिनके पास आवास नहीं है वह प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाएं और जितनी भी योजनाएं सरकार की चल रही है उन सबका लाभ उठाने का भी आह्वान किया। प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि हमें समाज के अंदर सबको मिलकर आगे बढ़ना चाहिए और हमेशा आशाएं जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहना चाहिए।कार्यक्रम में दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष धर्म सिंह कोहली ,महामंत्री सुनील ठुकराल, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रजत दिक्षित ,नगर मंत्री सुभाष यादव ,धर्मेंद्र गंगवार, संदीप बाजवा ,संजय हालदार ,मलीना विश्वास, प्रियंका ,युवा मोर्चा के अध्यक्ष गोविंद शर्मा ,विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक एडवोकेट धर्मेंद्र शर्मा ,नरेश राठौर, नमिता विश्वासआदि लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें