Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

: रुद्रपुर:रिवाल्वर सर्विस के दौरान गोली लगने से रिवाल्वर स्वामी की मौत 

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 10, 2024
रिवाल्वर सर्विस के दौरान गोली लगने से रिवाल्वर स्वामी की मौत रुद्रपुर में रिवाल्वर की सर्विस कराने गए युवक की रिवॉल्वर से निकली गोली लगने से मौत हो गई। आनन फ़ानन में गन हाउस स्वामी और आसपास के लोगो ने युवक को अस्पताल पहुँचाया । दरअसल रूद्रपुर में काशीपुर रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे बाजपुर गन हाउस पर भानु शर्मा नाम का युवक अपनी रिवॉल्वर सर्विस करवाने के लिए गया था । दुकानदार रिवाल्वर सर्विस करने के बाद जब रिवाल्वर का ट्रायल लेने लगे तभी सामने बैठे रिवाल्वर मलिक भानु शर्मा को गोली लग गई, घटना की जानकारी मिलने के बाद तमाम लोग मौके पर पहुंचे जहां भानु को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया । डॉक्टरों ने भानु को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है की प्रथम दृश्य मामला पिस्तौल की सर्विस के बाद चली गोली से मौत का बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों द्वारा जो भी तहरीर पुलिस को दी जायेगी उसपर जांच के बाद कार्यवाही कि जायेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें