Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

: रूद्रपुर:उत्तराखंड विद्युत विभाग नियामक आयोग ने राज्य मे वर्ष 2024 - 2025 मे विद्युत दरों को बढ़ाने हेतु उद्योग व्यापारियों के साथ करी साक्षरता बैठक , इंडस्ट्रियल विद्युत दरे बढ़ने से नाराज

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 22, 2024
उत्तराखंड विद्युत विभाग नियामक आयोग ने राज्य मे वर्ष 2024 - 2025 मे विद्युत दरों को बढ़ाने हेतु उद्योग व्यापारियों के साथ करी साक्षरता बैठक , इंडस्ट्रियल विद्युत दरे बढ़ने से नाराज उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर विकास भवन मे जिला विद्युत विभाग नियामक आयोग ने वर्ष 2024 - 2025 मे उत्तराखंड राज्य में विद्युत दरो मे बढ़ोतरी किए जाने को लेकर जन साक्षात्कार सुनवाई का आयोजन किया गया, इस दौरान कार्यक्रम मे शामिल होने पहुंचे इंडस्ट्रियल एडवाइजर शकील सिद्दीकी (एसपीएनजी ग्रुप एन्ड केजीसीसीआई) ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार उत्तराखंड प्रदेश में विद्युत दरों में बढ़ोतरी की जा रही है, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्युत नियामक आयोग द्वारा विद्युत दरों में बढ़ोतरी को लेकर साक्षरता बैठक का आयोजन किया गया है, इस दौरान तमाम इंडस्ट्रियल, एग्रीकल्चर से संबंध रखने वाले, व व्यापारियों को बैठक में अपना मत रखने के लिए बुलाया गया, और सभी से इस संबंध मे सुझाव पूछे गए, वहीं प्रदेश में लगातार बढ़ रही विद्युत की कीमतें आम उपभोक्ताओं के साथ ही व्यापारियों को भी परेशान कर रही है, लाखों यूनिट बिजली की खपत करने वाली इंडस्ट्रीज सरकार से रहम की मांग कर रही है, वही आज की बैठक में उद्योग से संबंध रखने वाले इंडस्ट्रियल एडवाइजर शकील सिद्दीकी (एसपीएनजी ग्रुप एंड केजीसीसीआई) उत्तराखंड विद्युत विभाग नियामक आयोग के समक्ष तमाम तरीके के सुझाव रखें, और इंडस्ट्रियल को विद्युत दरो की बढ़ोतरी से होने वाली हानियों को भी बताया, वहीं उन्होंने बताया कि उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश कहलाता है परंतु प्रदेश मे लगातार बढ़ती विद्युत दरो से व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं, व्यापार और ट्रांसपोर्टेशन भी महंगा हो रहा है, सरकार उद्योग को पर ध्यान दें नहीं तो उद्योगो को उत्तराखंड में नहीं रोक पाएंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें