Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

: अल्मोड़ा:मोरनोला(लमगड़ा) से 10 लाख की स्मैक के साथ सातिर स्मैक तस्कर गिरफ्तार एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के निर्देश पर हुई कार्रवाई

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 20, 2024
अल्मोड़ा के मोरनोला से 10 लाख की स्मैक के साथ सातिर स्मैक तस्कर गिरफ्तार एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के निर्देश पर हुई कार्रवाई एस0एस0पी0 अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने अल्मोड़ा जिले की कमान संभालते ही नशा तस्करो के खिलाफ हमला बोल दिया है एसएसपी पींचा के निर्देश पर निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस की नसा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है अल्मोड़ा पुलिस को एक बड़े स्मैक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है एसओजी/एएनटीएफ व लमगड़ा पुलिस ने जिले के लमगड़ा क्षेत्र से स्मैक के एक बड़े तस्कर को 108.7 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 लाख 80 हज़ार रुपए आकी गई है एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देश में “मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत् अल्मोड़ा पुलिस द्वारा 19 जनवरी की रात्रि में थाना लमगड़ा के चौकी मोरनौला के पास मोटर साईकिल में सवार व्यक्ति जाफर अली के कब्जे से 108.7 ग्राम स्मैक बरामद की गई। अभियुक्त द्वारा स्मैक अपनी बाईक के टूल बाँक्स के अन्दर छुपाकर लाई जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा गहनता से चेकिंग के दौरान स्मैक बरामद की गयी। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई है। स्मैक तस्करो के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस की यह एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है मालूम हो एसएसपी पींचा का फोकस नशा तस्करों के खिलाफ काफी ज्यादा रहता है एसपी चंपावत रहते हुए देवेंद्र पींचा के द्वारा कई नशा तस्करों को जेल भिजवाया गया उनके नेतृत्व में चरस बरामदगी में चंपावत पुलिस उत्तराखंड में दूसरे स्थान पर रही तो स्मैक बरामदगी में तीसरे स्थान पर रही थी वहीं एसएसपी पींचा ने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा है नशे का काला कारोबार छोड़ दे अन्यथा अल्मोड़ा जेल के दरवाजे उनके लिए खुले हुए हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें