Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट पालिका अध्यक्ष की सामान्य सीट पर अनुसूचित वर्ग के लोगों ने लगाई आपत्ति पालिकाध्यक्ष की सीट को आरक्षित करने की उठाई मांग

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 17, 2024
लोहाघाट पालिका अध्यक्ष की सामान्य सीट पर अनुसूचित वर्ग के लोगों ने लगाई आपत्ति पालिकाध्यक्ष की सीट को आरक्षित करने की उठाई मांग लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद की सीट को शासन के द्वारा सामान्य वर्ग के लिए रखा गया है जिस पर नगर के अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है मंगलवार को निवर्तमान सभासद भुवन बहादुर ,विनोद गोरखा ,राजू सार्की, सचिन सार्की , विजय बहादुर आदि के द्वारा एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट को पालिका अध्यक्ष पद की सामान्य सीट को लेकर लिखित में अपनी आपत्ति दर्ज कराई है तथा पालिका अध्यक्ष पद की सीट को अनुसुचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित करने की मांग की भुवन बहादुर और विनोद गोरखा ने बताया लोहाघाट नगर पंचायत/पालिका में आज तक पालिका अध्यक्ष पद के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सीट आरक्षित नहीं की गई है जबकि नगर में अनुसूचित जाति वर्ग के लगभग 1150 वोटर है पर उसके बावजूद भी अध्यक्ष पद की सीट को अनारक्षित कर दिया गया है जो अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के साथ भेदभाव है उन्होंने शासन प्रशासन से लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद को अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित करने की मांग की है

विज्ञापन

जरूरी खबरें