Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: ऋषिकेश एम्स में डॉक्टर और महिला नर्सिंग अफसर के बीच हाथापाई।ऋषिकेश एम्स बना अखाड़ा। वीडियो हुआ वायरल

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 16, 2024
ऋषिकेश एम्स में डॉक्टर और महिला नर्सिंग अफसर के बीच हाथापाई।ऋषिकेश एम्स बना अखाड़ा। वीडियो हुआ वायरल ऋषिकेश एम्स एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इस बार विवाद डॉक्टर और महिला नर्सिंग अफसर के बीच हाथापाई को लेकर उत्पन्न हुआ है। मरीज देखने को लेकर डॉक्टर और नर्सिंग अफसर के बीच पहले बहस बाजी हुई और फिर डॉक्टर ने आक्रामक होते हुए नर्सिंग अफसर पर हमला करने की कोशिश की। आरोप है कि डॉक्टर ने नर्सिंग अफसर को थप्पड़ तक जड़ दिया। एम्स में तैनात डाक्टर और महिला नर्सिंग अफसर के बीच हाथापाई और बहस बाजी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जिसमें आसानी से देखा जा सकता है कि डॉक्टर आक्रामक होते हुए नर्सिंग अफसर को गलत बयान बाजी कर रहा है। गुस्से में आकर महिला नर्सिंग अफसर ने भी डॉक्टर को खूब खरी खोटी सुनाई। मरीज देखने को लेकर आखिर ऐसा क्या हुआ जो डॉक्टर आक्रामक हो गया। पास खड़े स्टाफ कर्मी दोनों के बीच बचाव करने की मुद्रा में खड़े हुए भी दिखाई दिए हैं। डॉक्टर ने जब महिला नर्सिंग अफसर पर हमला करने की कोशिश की तो पास खड़े दो लोगों ने डॉक्टर को रोक लिया। इसके बाद दोनों के बीच काफी बहस बाजी हुई। वही एम्स प्रबंधन मामले की जांच की बात कहता हुआ नजर आ रहा है

विज्ञापन

जरूरी खबरें