Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

सूचना

: लोहाघाट नगर की समस्याओं के समाधान को लेकर एसडीएम ने व्यापारियों व अधिकारियों के साथ करी बैठक

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 13, 2023
लोहाघाट नगर की समस्याओं के समाधान को लेकर एसडीएम ने व्यापारियों व अधिकारियों के साथ करी बैठक लोहाघाट नगर की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने बुधवार को नगर पालिका सभागार में व्यापारियों ,नागरिकों व विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करी बैठक में व्यापारियों ने सरयु लिफ्ट पेयजल योजना , सिवर लाइन निर्माण ,डिग्री कॉलेज तिराहे का चौड़ीकरण करने नगर की नालियों से पाइप लाइन हटाने व लिकेज को बंद करने नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, बिजली के टेढ़े पोलो व झूलते तारों को ठीक करने की मांग करी जिस पर एसडीएम रिंकु बिष्ट ने विभागीय अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए वहीं एसडीएम रिंकू बिष्ट ने कहा लोहाघाट नगर में पॉलिथीन की थैलियां लगभग बंद हो चुकी है जिसके लिए नगरवासी व व्यापारी बधाई के पात्र हैं वहीं उन्होंने बाहर से आने वाले पॉलीथिनों को अलग से इकट्ठा कर नगर पालिका में जमा करने की अपील करी ताकि इन लैमिनेटेड प्लास्टिक का उन्मूलन किया जा सके एसडीएम ने ईओ प्रियंका रैकवाल को हर 15 दिन में नगर में सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय, एडवोकेट नवीन मुरारी ,विक्की ओली ,भुवन गढ़कोटी,अनिल देव व पीडब्लूडी ,पुलिस विभाग ,सिंचाई विभाग ,जल संस्थान रोडवेज व विद्युत विभाग के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें