Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: लोहाघाट विधानसभा के 185 पोलिंग बूथो में 108037 मतदाता करेंगे मतदान एसडीएम लोहाघाट ने दी जानकारी

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 19, 2024
लोहाघाट विधानसभा के 185 पोलिंग बूथो में 108037 मतदाता करेंगे मतदान एसडीएम लोहाघाट ने दी जानकारी 19 अप्रैल को होने जा रहे लोकसभा चुनाव को लेकर 54 लोहाघाट विधानसभा की चुनाव प्रभारी एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोर-जोर में चल रही है  एसडीएम रिंकु बिष्ट ने मीडिया को बताया 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में 54 विधानसभा लोहाघाट में 185 बूथ बनाए गए हैं दिन में 108037 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे जिनमें से 56631 पुरुष मतदाता है बाकी महिला मतदाता है उन्होंने बताया विधानसभा में 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट व पांच जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं एसडीएम ने बताया अति संवेदनशील बूथों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था रखी जाएगी उन्होंने बताया विधानसभा का सबसे अधिक मतदाता वाला बूथ ईड़ाकोट है जिसमें 1160 मतदाता है तथा सबसे कम मतदाता वाला बूथ कुलोली है जिसमें मात्र 88 मतदाता अंकित है थापालगोठ सबसे दूरस्थ बूथ है जो मुख्यालय से 105 किलोमीटर दूर है जिसे यूनिक बूथ बनाया गया एसडीएम ने बताया इस बार सखी ,युवा तथा दिव्यांग बूथ बनाए गए एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने बताया 40% से अधिक दिव्यांग व 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का घर-घर जाकर मतदान करवाया जाएगा जिसके लिए टीम गठित कर दी गई है उन्होंने कहा मंगलवार से बीएलओ घर घर जाकर घर-घर जाकर उनके फार्म भरवाएंगे उन्होने समस्त मतदाताओं से 19 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में अपने बूथों में जाकर मतदान करने की अपील करी है कहा आचार संहीता लागू होते ही टीम के द्वारा समस्त सरकारी व सार्वजनिक स्थानों से राजनीतिक बैनर व पोस्टरो को हटा दिया गया है

विज्ञापन

जरूरी खबरें