Monday 8th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट के मनोज पुनेठा पदोन्नति पाकर बने सहकारिता विभाग के उप निबंधक ।

पाटी नगर पंचायत चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद आचार संहिता उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम

लोहाघाट:मूसलाधार बारिश से लोहाघाट मे नहर में तब्दील हुई सड़के पाटन पुल में हुए जलभराव व गंदगी से लोग रहे परेशान

चंपावत:नगर पंचायत पाटी में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल प्रातः 8 बजे से होगा मतदान

बाराकोट:चामी में लगी भीषण आग ग्रामीण के 6 घास के लुटे जलकर हुए राख गौशाला तक पहुंची आग से झुलसी भैंस।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी नगर पंचायत चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद आचार संहिता उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 8, 2026

पाटी नगर निकाय चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण, निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार

पाटी नगर पंचायत चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद आचार संहिता उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम

लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी की मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान की अपील

राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में पाटी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार ने सोमवार को मतदान केंद्रों एवं निर्वाचन व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, निर्वाचन सामग्री तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कल सुबह से (09 जून 2026 ) मतदान प्रक्रिया शुरू प्रातः 08 बजे शुरू हो जाएगी, जबकि 11 जून को मतगणना होगी।पाटी नगर निकाय चुनाव के लिए कुल चार मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जिनमें ब्लॉक परिसर पाटी, प्राथमिक विद्यालय जौलाड़ी, राजकीय इंटर कॉलेज पाटी एवं प्राथमिक विद्यालय पूनाकोट शामिल हैं।जिलाधिकारी द्वारा सभी मतदान केंद्रों का गहन निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा शांतिपूर्ण वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।इस दौरान उप जिलाधिकारी पाटी नीतू डांगर, परियोजना निदेशक/ रिटर्निंग ऑफिसर अध्यक्ष पद अजय सिंह, जिला विकास अधिकारी/रिटर्निंग ऑफिसर सदस्य पद दिनेश सिंह दिगारी, जीवन कॉलोनी, पीसी उपाध्याय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें