Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट:पीजी कॉलेज लोहाघाट के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 30, 2023
पीजी कॉलेज लोहाघाट के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन शनिवार को पीजी कॉलेज लोहाघाट का खूना बोहरा में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ। शिविर में अतिथियों के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता , ज़िला समन्वयन डॉ सुमन पांडेय , राजनीति विभाग प्रभारी डॉ प्रकाश लखेड़ा उपस्थित रहे। समापन समारोह में कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा शिविर के छः दिवसों का सफ़र वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ स्वाति बिष्ट एवं डॉ सुनील कुमार द्वारा अतिथियों के संज्ञान में डाला गया!शिविर के सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी मुकेश कुमार एवं अंजली बोहरा रही, शिविर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया हुआ जिसमे विजेता वंदना को प्रथम स्थान, प्रियंका अधिकारी को द्वितीय एवं दीपक जोशी को तृतीय स्थान एवं सांत्वना पुरस्कार रोज़ी परवीन को मिला। शिविर में अंजलि बोहरा , गायत्री अधिकारी , चंद्रकला,जया अधिकारी , पूजा भट्ट ,दीपक जोशी, अमन नाथ रावल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी, अध्यक्षता भाषण प्राचार्य द्वारा दिया गया तथा सभी सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया! वही कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर स्वाति बिष्ट ने शिविर के सानदार संचालन के लिए सभी छात्र-छात्राओं एवं सहयोगियों को धन्यवाद दिया

विज्ञापन

जरूरी खबरें