रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : शक्ति फार्म:अवैध खनन पर एसएसपी ने कर डाली पूरी चौकी सस्पेंड। नए स्टाफ की तैनाती
Laxman Singh Bisht
अवैध खनन पर एसएसपी ने कर डाली पूरी चौकी सस्पेंड
उधम सिंह नगर के सितारगंज मे अवैध खनन की शिकायत पर हुईं जांच सही पाए जाने पर एसएसपी अजय गणपति ने कड़ी कार्रवाई करते हुए शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज प्रकाश भट्ट सहित पूरी चौकी के सभी पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। शक्तिफार्म क्षेत्र के निर्मल नगर में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन हो रहा था।अवैध खनन रोकने में पुलिस पूरी तरह नाकाम साबित हुई थी जब पुलिसकर्मी अवैध मिट्टी खनन नहीं रोक पाए तों कुछ सप्ताह पूर्व तहसीलदार हिमांशु जोशी के आदेश पर राजस्व कर्मियों ने अवैध मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा । जिसके बाद मिट्टी माफिया तहसील कर्मियों से ट्रैक्टर ट्राली जबरन छुड़ाकर भाग गए थे जिसपर तहसीलदार ने 10 से 15 अज्ञात अबैध मिट्टी माफियाओ के खिलाफ संगीन धराओ में मुकदमा दर्ज कराया था। सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो भी वायरल हुईं थी। वीडियो में मिट्टी माफियाओ के चेहरे साफ दिखाई दे रहे थे उसके बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। लेकिन अवैध खनन लगातार चल रहा था। जो मीडिया की सुर्खियों में भी बना रहा।एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति ने अवैध खनन की शिकायत मिलने के बाद जांच कराई जांच में पुलिस कर्मियों की कई खामियां सामने आई ।जिसके बाद एसएसपी ने शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज प्रकाश भट्ट सहित आठ पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही करते हुए हुए सस्पेंड कर दिया है एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमें के साथ-साथ खनन माफिया में भी हड़कंप मचा हुआ है। तथा चौकी पर नए स्टाफ की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।