Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

: चंपावत:दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य बने शंकर खाती व गौरव पांडेय

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 8, 2024
दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य बने शंकर खाती व गौरव पांडेय चम्पावत वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर खाती और भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय को भारत सरकार के संचार मंत्रालय द्वारा बीएसएनएल दूरसंचार समिति में सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है।संचार मंत्रालय दूरसंचार विभाग के पीएचपी अनुभाग के एसओ दिनेश चन्द्र द्वारा पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी गई। पत्र में बताया गया है कि शंकर खाती व गौरव पांडेय को नैनीताल मंडल की संचार सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है। जो कि बीएसएनएल संचार क्षेत्र से संबंधित सुझावों को समिति की होनी वाली बैठकों में रखेंगे। उन्हें सलाहकार समिति का सदस्य बनाए जाने पर लोकसभा सांसद अजय टम्टा, वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, भाजपा नेता शंकर पाण्डेय, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविन्द वर्मा सहित भाजपा पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें