: बनबसा: बॉर्डर पर मासूम भटकती बच्चियों के लिए अभिभावक बने शारदा बैराज चौकी प्रभारी
Laxman Singh Bisht
Wed, Jul 17, 2024मासूम भटकती बच्चियों के लिए अभिभावक बने शारदा बैराज चौकी प्रभारी
चंपावत जिले की बनबसा थाने की शारदा बैराज चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक ललित पांडेय को थाना बनबसा में नियुक्त महिला होमगार्ड तनुजा महर द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम सूचित किया गया दो लड़कियां काफी समय से शारदा बैराज के आसपास घूम रही हैं,जो काफ़ी परेशान नजर आ रही हैं ।सूचना की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी ललित पांडे के द्वारा तत्काल चौकी शारदा बैराज में लगे सीसीटीवी कैमरा चेक किए तो दो लड़कियां चौकी क्षेत्र में घूमती हुई नजर आई। चौकी प्रभारी ललित पांडे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत शारदा बैराज चौकी पुलिस टीम के साथ दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद किया । चौकी प्रभारी ललित पांडे ने बताया दोनों बालिकाओं से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वह दोनो नेपाल के बॉर्डर क्षेत्र गांव चांदनी दुधारा की रहने वाली हैं । दोनों की उम्र लगभग 15 वर्ष के आसपास है। आज गलती से पहली बार इंडिया आ गई थी और रास्ता भूल गई थी । चौकी प्रभारी पांडे के द्वारा तत्काल बालिकाओं को सकुशल घर पहुंचाने हेतु नेपाल राष्ट्र में सक्रिय संस्था 3 एंजेल्स एवं गड्ढा चौकी नेपाल से संपर्क किया गया तथा दोनों नाबालिग बालिकाओं को सकुशल नेपाल 03 एंजिल्स संस्था व गड्ढा चौकी नेपाल पुलिस के सुपूर्द किया गया। थ्री एंजेल एवं नेपाल पुलिस द्वारा बनबसा पुलिस के इस कार्य की सराहना की गई । कुल मिलाकर चौकी प्रभारी ललित पांडे की सक्रियता से दोनों मासूम गलत हाथ में जाने से बच गई और सकुशल अपने घर पहुंचीपुलिस टीम मे ललित पांडेय ,प्रभारी चौकी शारदा बैराज बनबसा-हे.कां.परमजीत सिंह, हेड कांस्टेबल संजय शर्मा, हेड कांस्टेबल विनोद यादव ,-हेड कांस्टेबल रघुनाथ गोस्वामी शामिल रहे
*थ्री एंजेल्स नेपाल व नेपाल पुलिस*-श्रीमती लक्ष्मी गिरी,माहेश्वरी दमाई ( थ्री एंजेल्स नेपाल), कांस्टेबल गणेश भट्ट नेपाल पुलिस। मोजूद रहे