Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

बाराकोट मे ब्लाक प्रमुख सीमा आर्य के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान

लोहाघाट:13 अगस्त को लोहाघाट में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा भाजपा की हुई तैयारी बैठक।

सूचना

: बाराकोट:पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ ग्राम सभा काकड़ में शिव महापुराण

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 24, 2024
पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया ग्राम सभा काकड़ में विगत 9 दिनों से चल रहा शिव महापुराण बाराकोट के ग्राम सभा काकड़ में संपूर्ण क्षेत्र की शुभ समृद्धि एवं खुशहाली की कामनाओं के साथ लगाया गया शिव महापुराण आज पूर्ण आहुति के साथ संपन्न हो गया है। आज प्रातः काल से ही मंदिर में पूजा अर्चना का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया था तत्पश्चात देव डंगरों एवं पुरोहितों द्वारा हवन यज्ञ किया गया, हवन में मुख्य पुरोहित तरादत जोशी, कैलाश चौबे, शीशराम जोशी, बेनीराम जोशी, मनोज जोशी एवं सूरज जोशी द्वारा सहयोग किया गया। हवन में मुख्य जजमान लोकमान सिंह अधिकारी एवं देव डांगर प्रहलाद सिंह अधिकारी, हरीश सिंह अधिकारी, बबलू अधिकारी, दीपक अधिकारी, शिवराज सिंह अधिकारी, ने आहुति दी इस मौके पर सैकड़ो लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया युवक मंगल दल कद के सभी सदस्यों द्वारा इस मांगलिक कार्यक्रम को पूर्ण करने में सहयोग किया गया।कथावाचक शैलेंद्र नाथ जी महाराज द्वारा व्यास गद्दी से सभी को आशीर्वाद दिया गया तथा शिव मंदिर के मठाधीश योगी चंद्राई नाथ जी महाराज द्वारा सफल आयोजन के लिए संपूर्ण क्षेत्र की जनता एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

जरूरी खबरें