Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

रुद्रपुर : 30 सीटर बस में ठूस दिए 103 यात्री परिवहन विभाग ने बस सीज कर 1.34 लाख रुपये का किया चालान।

लोहाघाट:मानेश्वर महादेव मंदिर में भजन कीर्तनों का आयोजन

बाराकोट मे भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा सैकड़ो लोग हुए शामिल।

लोहाघाट:एसआईआर को लेकर अपर आयुक्त ने पोलिंग बूथो का किया निरीक्षण अधिकारियो को दिए निर्देश।

चंपावत जिला अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 अभिषेक मजूमदार का इस्तीफा, डॉ. मोनिका गिरी अब सप्ताह में 3 दिन

सूचना

: लोहाघाट: सुई बिसंग क्षेत्र के प्रसिद्ध मां कड़ाई देवी मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का विशाल भंडारे के साथ हुआ समापन

Laxman Singh Bisht

Mon, May 29, 2023
लोहाघाट के सुई बिसंग क्षेत्र के प्रसिद्ध मां कड़ाई देवी मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ हुआ समापन लोहाघाट के सुई विशंग क्षेत्र के प्रसिद्ध मां कड़ाई देवी मंदिर में चल रही नौ दिवसीय संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा का हवन की आहुति के साथ पारायण हो गया है। दोपहर बाद हुए विशाल भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। मंदिर में पंडित ललित चौबे ने धार्मिक अनुष्ठान पूजा-अर्चना संपन्न कराई। वही कथावाचक पंडित ललित पाठक ने कथा का प्रवचन करते हुए कहा कि हवन यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्तियों में धार्मिक आस्था जागृत होती है।हवन की आहुति से देवी देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। आयोजक समिति के जीत सिंह मेहरा,हीरा देवी ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। क्षेत्र की महिलाओं के द्वारा देव आधारित गीतों का गायन किया। मंदिर के पुजारी के द्वारा श्रद्धालुओं आशीर्वाद दिया। वही इस श्रीमद् भागवत कथा में सुई बिसंग क्षेत्र के सभी ग्रामीणों के द्वारा सहयोग किया गया

जरूरी खबरें