रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : सुखवंत सिंह प्रकरण में एसआईटी जांच एसपी चंपावत भी होंगे जांच टीम मे शामिल
सुखवंत सिंह प्रकरण में एसआईटी जांच एसपी चंपावत भी होंगे जांच टीम मे शामिल

उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर निवासी सुखवन्त सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है। निष्पक्ष जांच और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर एक उच्चस्तरीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। साथ ही, मामले से जुड़े 12 पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से दुर्गम जनपदों में तबादला कर दिया गया है। आईजी एसटीएफ (IG STF) नीलेश आनन्द भरणे 5 सदस्यीय एसआईटी के अध्यक्ष होंगे। टीम में अजय गणपति एस0पी चम्पावत, वन्दना वर्मा सीओ टनकपुर,निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट और उपनिरीक्षक मनीष खत्री चंपावत शामिल है। 12 पुलिसकर्मियों का गढ़वाल रेंज तबादला किया गया हैजांच को प्रभावित होने से बचाने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मुख्यालय ने कड़ा कदम उठाते हुए 12 पुलिसकर्मियों को ऊधमसिंहनगर से हटाकर गढ़वाल रेंज के चमोली और रुद्रप्रयाग जनपदों में भेज दिया है।पुलिस प्रवक्ता सुनील कुमार मीणा का कहना है कि वीडियो और ई-मेल की होगी फॉरेंसिक जांच होगीमृतक सुखवन्त सिंह ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था और ई-मेल के जरिए कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। एसआईटी को निर्देश दिए गए हैं कि इन साक्ष्यों का बारीकी से परीक्षण किया जाए और ई-मेल में नामजद अधिकारियों व स्थानीय व्यक्तियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाए। टीम को 15 दिनों के भीतर अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंपनी होगी