Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

: लोहाघाट:भाजपा लोकसभा प्रत्याशी व सांसद अजय टम्टा के विरोध में खेतीखान में लगे नारे युवाओं ने लोकसभा चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 13, 2024
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी व सांसद अजय टम्टा के विरोध में खेतीखान में लगे नारे युवाओं ने लोकसभा चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी बुधवार को लोहाघाट विधानसभा के खेतीखान में युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा सांसद अजय टम्टा को एक बार फिर से लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध करते हुए सांसद टम्टा के विरोध में जोरदार नारेबाजी करी क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशीला बोहरा , गोशनी प्रधान रेनू वर्मा ,बांज गांव प्रधान अरविंद देवपा के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्रामीणों ने सांसद अजय टम्टा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करी लोगों ने सांसद अजय टम्टा के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कहा सांसद ने खेतीखान के गोशनी गांव को गोद लिया था और सांसद टम्टा द्वारा क्षेत्र में 40 योजनाएं संचालित करने की झूठी बात कही जा रही है अगर सांसद ने क्षेत्र में विकास कार्य किए हैं तो उन्हें धरातल में दिखाएं लोगों ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव में अगर सांसद अजय टम्टा वोट मांगने आते हैं तो उनके पूरे क्षेत्र में जोरदार विरोध किया जाएगा लोगों ने कहा वर्षों से सांसद की शक्ल तक नहीं देखी है विकास कार्य तो दूर की बात है अगर उन्होंने खेतीखान क्षेत्र में विकास कार्य किए हैं तो उन्हें सार्वजनिक करें अगर वह कार्य को सार्वजनिक नहीं करते हैं तो खेतीखान क्षेत्र की जनता लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेगी खेतीखान में सांसद टम्टा के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है जोकि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए काफी घातक हो सकता है विरोध करने में नवीन वर्मा, नवीन बोहरा, अनिल बोहरा ,दीपक वर्मा ,सचिन गढ़कोटी ,मनीष पांडे ,प्रदीप भट्ट संदीप कलखुड़िया ,विपिन वर्मा ,अमित पंगरिया ,प्रदीप कुमार, जीवन जोशी, मनोज मेहरा, अंकित जुकारिया, शुभम गहतोड़ी गोविंद देवपा ,गौरव , अर्जुन टम्टा, सुनील गहतोड़ी सहित तमाम युवा मौजूद रहे

जरूरी खबरें