Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर मे 16.66 ग्राम स्मैक के साथ स्मैक तस्कर यूसुफ गिरफ्तार।

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 25, 2025

पुलिस कप्तान की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी।एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर चंपावत पुलिस की जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है ।कई नशा तस्करों को पुलिस जेल की हवा खिला चुकी है।एसपी चंपावत के निर्देश पर गुरुवार को टनकपुर क्षेत्र में टनकपुर पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक चेतन सिंह रावत के नेतृत्व में टनकपुर के सैलानी गोठ के पास सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था इस दौरान टीम के द्वारा मोहम्मद यूसुफ पुत्र मोहम्मद जान निवासी टनकपुर की तलाशी ली गई जिसमें आरोपी के पास से 16.66 ग्राम स्मैक बरामद की गई।पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में आरोपी यूसुफ को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ टनकपुर कोतवाली में एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया तथा आरोपी की बिना नंबर की बाइक सीज की गई।पुलिस टीम मे व0 उपनिरीक्षक पूरन सिंह तोमर ,हे0कानि0 कमल कुमार, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार,हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह ,हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह ,हेड कांस्टेबल सोहनगिरी,का0 नासिर शामिल रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें